पूरी सरकार ही लंदन चली गयी : मोदी

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की लंदन यात्र पर कहा कि लगता है कि पूरी सरकार ही लंदन चली गयी है. बिहार का कोई माई-बाप ही नहीं है. मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सब के सब चले गये हैं. बिहार में कोई समस्या आयी, तो मुश्किल होगा. किसी […]

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की लंदन यात्र पर कहा कि लगता है कि पूरी सरकार ही लंदन चली गयी है. बिहार का कोई माई-बाप ही नहीं है. मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सब के सब चले गये हैं. बिहार में कोई समस्या आयी, तो मुश्किल होगा.
किसी अधिकारी ने दूसरों को चार्ज भी नहीं दिया है. मोदी ने कहा कि कम-से-कम मुख्य सचिव को रहना ही चाहिए था. उन्होंने कहा कि वे वहां से अस्पताल खोलनेवालों को बुलाने गये हैं. पिछले सात साल में अपोलो सहित कई कंपनियों ने बिहार में अस्पताल के लिए जमीन मांगी, लेकिन सरकार दे ही नहीं सकी. उन्होंने कहा कि यदि वे निवेश के लिए ही गये हैं, तो इससे बेहतर होता कि देश के ही बड़े शहरों में जाते. अधिक निवेशकर्ता मिलते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >