पटना : दुकान का करकट तोड़ लाखों की चोरी

दानापुर : बीती रात चोरों ने थाने के बालाजी नगर पूजा जेनरल स्टोर दुकान के करकट (एस्बेस्टर) तोड़कर करीब 70 हजार नकद समेत ढाई लाख की संपत्ति चोरी कर ले गये हैं. इस संबंध में दुकानदार अमरजीत कुमार ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले […]

दानापुर : बीती रात चोरों ने थाने के बालाजी नगर पूजा जेनरल स्टोर दुकान के करकट (एस्बेस्टर) तोड़कर करीब 70 हजार नकद समेत ढाई लाख की संपत्ति चोरी कर ले गये हैं. इस संबंध में दुकानदार अमरजीत कुमार ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी.
दुकानदार अमरजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब दस बजे दुकान बंद कर घर गये थे. शनिवार की सुबह करीब सात बजे आये और दुकान खोली तो देखा की सारा सामान बिखरा पड़ा है. चोरों ने दुकान में लगी एलइडी टीवी, सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर, वाइ-फाइ कनेक्टर समेत अन्य इलेक्ट्राॅनिक सामान व गल्ले में रखे लकड़ी वाले दुकान का करीब 70 हजार रुपये ले गये. प्रभारी थानाघ्यक्ष डीएन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
चोरी के आरोप में जेल : थाने के सदर बाजार स्थित ज्वेलर्स दुकान में काम करने वाले कर्मी द्वारा पिछले कई माह से सामान चोरी करने का मामला सामने आया है. दुकानदार मनोज कुमार सोनी ने थाना में अपने स्टॉप रितिक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. इस मामले में पुलिस ने कर्मी रितिक को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >