पटना : सड़क हादसे में हर तीन मिनट में एक मौत

पटना : सड़क दुर्घटना में हर तीन मिनट में एक व्यक्ति की मौत होती है. ये बातें गुरुवार को पटना ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिहार ट्रेड टावर एवं कुछ समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिल कर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए शुरू जागरूकता अभियान को लांच करते हुए ट्रैफिक डीएसपी-1 कुमार इंद्रजीत प्रकाश ने कही. […]

पटना : सड़क दुर्घटना में हर तीन मिनट में एक व्यक्ति की मौत होती है. ये बातें गुरुवार को पटना ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिहार ट्रेड टावर एवं कुछ समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिल कर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए शुरू जागरूकता अभियान को लांच करते हुए ट्रैफिक डीएसपी-1 कुमार इंद्रजीत प्रकाश ने कही.
लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद पहला घंटा गोल्डेेन पीरियड के रूप में जाना जाता है. अगर उस दौरान किसी घायल व्यक्ति को चिकित्सा मिल जाये तो उसकी जान बच सकती है. यातायात को सुचारु करना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी को मिल कर प्रयास करना होगा. बिहार ट्रेड टावर के प्रबंध निदेशक नीतिन सिन्हा ने कहा कि पुलिस का नेटवर्क सामाजिक परिवर्तन में उत्प्रेरक का काम करता है.
किसी भी शहर के विकास में आधारभूत संरचना का बहुत महत्व होता है. डॉ विकास कुमार ने कहा कि हमारी छोटी छोटी गलतियां दूसरों के लिए जानलेवा साबित होती हैं. यातायात के छोटे छोटे नियमों का हम सब पालन नहीं करते, जो पढ़े लिखे समाज के लिए शर्मनाक है. इस अवसर पर आशीष शांडिल्य, एमके झा, डॉ आलोक कुमार, प्रियरंजन के साथ विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >