कांग्रेस के शत्रु ने अमित शाह को बताया मास्टर रणनीतिकार, बाबूलाल मरांडी की पार्टी का बीजेपी में विलय को राष्ट्रहित में बताया

पटना : बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर केंद्रीय गृह मंत्री को मास्टर रणनीतिकार बताया है. साथ ही झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को बीजेपी में शामिल होने को उन्होंने मास्टर स्ट्रोक बताया है. उन्होंने कहा है कि 14 सालों बाद बाबूलाल की घर वापसी को उनका […]

पटना : बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर केंद्रीय गृह मंत्री को मास्टर रणनीतिकार बताया है. साथ ही झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को बीजेपी में शामिल होने को उन्होंने मास्टर स्ट्रोक बताया है. उन्होंने कहा है कि 14 सालों बाद बाबूलाल की घर वापसी को उनका वनवास खत्म होना बताया है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि ”माननीय गृहमंत्री अमित शाह और उनकी टीम को एक बहुत प्यारे दोस्त, जबरदस्त छविवाले व्यक्ति, ईमानदारी, विश्वसनीयता, नेतृत्व क्षमतावाले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को बीजेपी में शामिल कराना मास्टर रणनीतिकार का मास्टर स्ट्रोक है. बाबूलाल की घर वापसी उनके 14 वर्षों के वनवास का अंत है.” साथ ही कहा है कि बड़ी ही धूमधाम से बीजेपी के साथ उनकी पार्टी का विलय झारखंड और राष्ट्र के हित में है. उम्मीद, कामना और प्रार्थना है कि परिणाम भी फलदायी होगा. जय हिंद!”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >