जनशताब्दी ट्रेन से 11 किलो चांदी के साथ एक धराया

हावड़ा: हावड़ा रेलवे सुरक्षा बल के स्पेशल टास्क फोर्स और हावड़ा नार्थ पोस्ट नेे संयुक्त कार्रवाई करते हुए हावड़ा स्टेशन पर 12024 हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से 11.270 किलो चांदी बरामद की है. आरपीएफ ने इस दौरान एक को हिरासत में लिया. आरोपित संजीत कुमार जो पटना सिटी इलाके का रहने वाला बताया जाता है. चांदी […]

हावड़ा: हावड़ा रेलवे सुरक्षा बल के स्पेशल टास्क फोर्स और हावड़ा नार्थ पोस्ट नेे संयुक्त कार्रवाई करते हुए हावड़ा स्टेशन पर 12024 हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से 11.270 किलो चांदी बरामद की है. आरपीएफ ने इस दौरान एक को हिरासत में लिया. आरोपित संजीत कुमार जो पटना सिटी इलाके का रहने वाला बताया जाता है.
चांदी की कीमत 5,50,000 लाख रुपये है. आरपीएफ को पूछताछ में बताया कि चांदी की डिलिवरी कोलकाता के सोनापट्टी स्थित एक दुकान में होने वाली थी. हावड़ा नार्थ पोस्ट आरपीएफ के इंस्पेक्टर एम डी भुटिया ने बताया कि व्यक्ति ने बरामद चांदी का कागजात नहीं दिखा पाया. हिरासत में लिया है. बरामद चांदी और उक्त व्यक्ति को उपायुक्त जीएसटी कोलकाता दयाराम गुप्ता को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >