पटना : जलजमाव के बचे हुए दोषियों पर होगी कार्रवाई : मंत्री

पटना : नगर आवास व विकास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा ने पटना जलजमाव मामले पर कहा कि इसमें जो उच्च स्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट आयी है, उसके आधार पर कार्रवाई हो रही है. इसमें जो लोग आंशिक या पूर्ण रूप से दोषी पाये गये हैं, उन सभी पर कार्रवाई हो रही है. विभाग […]

पटना : नगर आवास व विकास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा ने पटना जलजमाव मामले पर कहा कि इसमें जो उच्च स्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट आयी है, उसके आधार पर कार्रवाई हो रही है. इसमें जो लोग आंशिक या पूर्ण रूप से दोषी पाये गये हैं, उन सभी पर कार्रवाई हो रही है. विभाग भी इस मामले को अपने स्तर से देख रहा है.
जो लोग छूट गये हैं, उनकी पहचान करके भी कार्रवाई की जायेगी. ऐसा नहीं है कि अगर कोई दोषी लोग इस रिपोर्ट में छूट गये हैं, तो इसका यह मतलब नहीं है कि वे बच गये हैं. उन पर भी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने पटना नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त अनुपम कुमार सुमन के मामले में कहा कि कोई यहां रहे या नहीं रहे, उच्च स्तरीय रिपोर्ट में वे दोषी पाये गये हैं, उन पर कार्रवाई तय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >