पटना : शहर को सुंदर बनाना और जलजमाव की स्थिति से उबारना होगी चुनौती

पटना : पटना शहर को सुंदर व बेहतर बनाने के साथ शहर में जल जमाव की समस्या दूर करना नये नगर आयुक्त के लिए चुनौती होगी. सरकार ने हिमांशु शर्मा को पटना नगर निगम के नगर आयुक्त जिम्मेदारी सौंपी है. पिछले साल शहर में हुए जल जमाव को लेकर शहरवासियों को काफी परेशानी हुई थी. […]

पटना : पटना शहर को सुंदर व बेहतर बनाने के साथ शहर में जल जमाव की समस्या दूर करना नये नगर आयुक्त के लिए चुनौती होगी. सरकार ने हिमांशु शर्मा को पटना नगर निगम के नगर आयुक्त जिम्मेदारी सौंपी है. पिछले साल शहर में हुए जल जमाव को लेकर शहरवासियों को काफी परेशानी हुई थी. इस बार ऐसी समस्या नहीं हो इसके लिए काम करना नये नगर आयुक्त के लिए चुनौती होगी.
शहर में बड़े नाले सहित छोटे-छोटे नाला, कैचपिट, मेनहोल की सफाई भी जरूरी है. अभी तक बड़े नाला की सफाई के लिए टेंडर भी जारी नहीं हुआ है. जबकि फरवरी के अंतिम सप्ताह से नाला उड़ाही का काम होना आवश्यक होता है. तभी सभी नाला की उड़ाही संभव है. इसके अलावा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में वेंडिंग जोन बनाने का काम भी काफी अहम है.
मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल, स्मार्ट सिटी मिशन योजना का क्रियान्वयन, शहर को कचरा मुक्त रखने के लिए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान देना होगा. स्वच्छता रैंकिंग में पटना को स्थान दिलाने के लिए बहुत काम करने की आवश्यकता है. निगम की जमीन पर मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, होटल आदि निर्माण करना भी चुनौती होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >