प्रॉपर्टी ब्रोकर की हत्या के बाद पड़ोसी उपेंद्र बेटे के साथ फरार

पटना : प्रॉपर्टी ब्रोकर सुबोध कुमार की हत्या के बाद उसका पड़ोसी उपेंद्र और उसका बेटा फरार हो गया है. उसकी तलाश में छापेमारी हो रही है. लेकिन पुलिस अभी हत्या की गुत्थी पूरी तरह से सुलझा नहीं पायी है. हालांकि, मृतक के पिता ने पड़ोसी पर ही हत्या कराने का शक जाहिर किया है. […]

पटना : प्रॉपर्टी ब्रोकर सुबोध कुमार की हत्या के बाद उसका पड़ोसी उपेंद्र और उसका बेटा फरार हो गया है. उसकी तलाश में छापेमारी हो रही है. लेकिन पुलिस अभी हत्या की गुत्थी पूरी तरह से सुलझा नहीं पायी है. हालांकि, मृतक के पिता ने पड़ोसी पर ही हत्या कराने का शक जाहिर किया है.

हत्या के चार दिन पहले जमीन को लेकर मारपीट हुई थी. दो फरवरी को पड़ोसी के लड़काें ने जान से मारने की धमकी दी थी. लेकिन पुलिस अभी हत्यारों तक नहीं पहुंच पायी है. पिछले दो दिनों से दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है, लेकिन शूटर को अभी तक नहीं पकड़ पायी है. पुलिस अन्य प्वाइंट पर भी जांच कर रही है.
एक ही दिन में हुई थीं दो हत्याएं, दोनों में पुलिस के हाथ खाली : 11 फरवरी को राजधानी में दो हत्याएं हुई थी. लेकिन दोनों में अभी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पायी है. सुबह करीब 10 बजे अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर से निकले चंदन कुमार की एयरपोर्ट इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
हालांकि उसकी पत्नी बेटी को अपराधियों ने छोड़ दिया था. इससे साफ है कि चंदन से किसी की दुश्मनी है, इसलिए उसकी हत्या की गयी है. फिलहाल पुलिस अभी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है. आरोपित भोला राम को पुलिस लगभग क्लीन चिट दे चुकी है.
शूटर की हत्या में पटना सिटी के अपराधी गैंग को खंगाल रही है पुलिस
11 फरवरी की शाम को चितकोहरा के पास शूटर मोहम्मद सरफराज की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड का अभी खुलासा नहीं हो पाया है.
सरफराज सुल्तानगंज में रहता था. पटना सिटी, कदमकुआं, पीरबहोर इलाके में सरफराज सक्रिय रहा है. सुल्तानगंज में उसने दो हत्याएं भी की थीं. ऐसा माना जा रहा है कि सरफराज की हत्या की साजिश पटना सिटी से ही रची गयी है. इसलिए पुलिस पटना सिटी के अपराधियों की गतिविधियों को खंगाल रही है. पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >