पटना जंक्शन : महीनों से खराब पड़ा है एस्केलेटर

पटना : पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-10 पर लगाया गया एक एस्केलेटर महीनों से खराब पड़ा हुआ है. इससे फुटओवर ब्रिज (एफओबी) से उतरने वाले यात्रियों को स्वचालित सीढ़ी की सुविधा नहीं मिल पा रही है. गौरतलब है कि पटना जंक्शन पर तीन एफओबी बने हैं. इन तीनों एफओबी पर चढ़ने व उतरने के लिए […]

पटना : पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-10 पर लगाया गया एक एस्केलेटर महीनों से खराब पड़ा हुआ है. इससे फुटओवर ब्रिज (एफओबी) से उतरने वाले यात्रियों को स्वचालित सीढ़ी की सुविधा नहीं मिल पा रही है.
गौरतलब है कि पटना जंक्शन पर तीन एफओबी बने हैं. इन तीनों एफओबी पर चढ़ने व उतरने के लिए एस्केलेटर लगाये गये हैं, ताकि महिलाएं, बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में परेशानी नहीं हो सके. लेकिन, तकनीकी खराबी व बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से एस्केलेटर बंद रहता है. इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में काफी परेशानी होती है. एस्केलेटर के समीप एक-एक ऑपरेटर है, ताकि भारी समान लेकर यात्री एस्केलेटर पर नहीं चढ़ें. वहीं, आपात स्थिति में तत्काल एस्केलेटर की बिजली आपूर्ति काटी जा सके. लेकिन, एस्केलेटर के समीप प्रतिनियुक्त कर्मी गायब रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >