पटना : निगम प्रशासन की ओर से सफाई काम में सहयोग नहीं करनेवाले कर्मियों पर कार्रवाई की जा रही है. बांकीपुर अंचल के 12 सफाई निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. बांकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी को सभी निलंबित किये गये सफाई निरीक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने व अपर नगर आयुक्त (स्थापना) को विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
दूसरी ओर निगम के सभी अंचलों में कुल छह टीमों का गठन कर
कचरा उठाव का काम शुरू किया गया है. सफाई के काम में 12 स्थायी मजदूर, 31 स्थायी सफाई निरीक्षक, पांच सफाई पर्यवेक्षक के अलावा आउटसोर्सिंग एजेंसी से कार्यरत 41 मजदूर, नौ सफाई पर्यवेक्षक व 33 ड्राइवर समेत कुल 133 कर्मियों को लगाया गया है.
निलंबित सफाई निरीक्षक
बांकीपुर अंचल के निलंबित हुए 12 सफाई निरीक्षकों में वार्ड संख्या 36, 38, 39 से 43 व 47 से 51 के सफाई निरीक्षक शामिल हैं. सतीश मिश्रा, प्रकाश कुमार, राम कुमार, अमर कुमार, बबलू प्रसाद, दीना प्रसाद, दीपक कुमार, दशरथ कुमार, परितोष कुमार, बिनोद कुमार, श्रीकांत व लालजी मांझी इनमें शामिल हैं. निलंबित सफाई निरीक्षकों की जगह सफाई पर्यवेक्षकों को प्रभार दिया गया है.
