पटना : जमशेदपुर से इंजीनियर युवक का आया शव, मां हुई बदहवास

पटना : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कुम्हरार के रहने वाले इंजीनियर कुमार मंगलम की जमशेदपुर में हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और शव को बुधवार की सुबह एंबुलेंस से पटना लाया गया. यहां सुबह नौ बजे गुलबी घाट पर कुमार मंगलम का दाह संस्कार किया गया. मृतक के चचेरे भाई शुभम […]

पटना : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कुम्हरार के रहने वाले इंजीनियर कुमार मंगलम की जमशेदपुर में हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और शव को बुधवार की सुबह एंबुलेंस से पटना लाया गया. यहां सुबह नौ बजे गुलबी घाट पर कुमार मंगलम का दाह संस्कार किया गया.
मृतक के चचेरे भाई शुभम ने उन्हें मुखाग्नि दी. जमशेदपुर में करायी गयी पाेस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है. शादी समारोह में कुमार मंगलम के साथ मौजूद दोस्त आकाश कुमार, निकेत कुमार और ड्राइवर सौरभ के खिलाफ संदेह जाहिर करते हुए मृतक के पिता राकेश रंजन सिन्हा ने केस दर्ज कराया है.
एफएसएल की टीम ने भी लिया है जांच के लिए सैंपल जमशेदपुर में हुई इंजीनियर की मौत के पुलिस मामले की जांच कर रही है. एफएसएल की टीम ने भी जांच के लिए सैंपल लिया है. युवा इंजीनियर इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया है. मृतक की मां सुधा कुमारी बेटे की मौत से बदहवास हो गयी हैं. अचानक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि अचानक क्या हो गया. 21 अप्रैल 2019 को कुमार मंगलम की सगाई हुई थी. इसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. कुमार मंगलम ने पंजाब के इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई की थी. उसके साथ रांची और जमशेदपुर के भी छात्र वहां कॉलेज में थे. पढ़ाई के दौरान ये लोग आपस में दोस्त थे. बीते सोमवार को कुमार मंगलम अपने रांची के दोस्तों के साथ जमशेदपुर एक शादी समारोह में गया था, जहां उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >