पटना : दूसरे प्रदेशों के नगर निकायों का अध्ययन करने जा रही है टीम

पटना : नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा कार्यप्रणाली के अध्ययन के लिए दूसरे प्रदेशों पर पदाधिकारियों की टीम भेजी जा रही है. ये पदाधिकारी दूसरे प्रदेशों में जाकर नगर विकास एवं आवास विभाग की संरचना और नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली और अधिनियमों का तुलनात्मक अध्ययन करेंगे. इस आधार पर विभाग अपने स्तर पर भावी नीति […]

पटना : नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा कार्यप्रणाली के अध्ययन के लिए दूसरे प्रदेशों पर पदाधिकारियों की टीम भेजी जा रही है. ये पदाधिकारी दूसरे प्रदेशों में जाकर नगर विकास एवं आवास विभाग की संरचना और नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली और अधिनियमों का तुलनात्मक अध्ययन करेंगे.
इस आधार पर विभाग अपने स्तर पर भावी नीति तैयार करेगा.नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर द्वारा विभागीय पदाधिकारियों की अलग-अलग टीमें तैयार की गयी हैं. ये टीमें फरवरी माह के दूसरे सप्ताह के बाद से मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात व केरल में जाकर उस राज्य की विभागीय कार्यप्रणाली, उस राज्य के विभागीय संरचनात्मक गठन, विभाग एवं निदेशालय के बीच कार्यों का बंटवारा आदि विषयों का अध्ययन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >