पटना : सीबीएसइ स्टूडेंट्स को आज से मिलने लगेगा रजिस्ट्रेशन कार्ड

पटना : सीबीएसइ नौवीं व 11वीं के स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन कार्ड बुधवार 5 फरवरी को जारी कर देगा. बोर्ड ने इसकी जानकारी सभी स्कूलों को दे दी है. बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि 31 अक्तूबर, 2019 तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया गया है. इसका मकसद 2021 […]

पटना : सीबीएसइ नौवीं व 11वीं के स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन कार्ड बुधवार 5 फरवरी को जारी कर देगा. बोर्ड ने इसकी जानकारी सभी स्कूलों को दे दी है. बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि 31 अक्तूबर, 2019 तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया गया है.
इसका मकसद 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी समेत स्टूडेंट्स द्वारा पढ़े जा रहे विषय और कॉम्बीनेशन के बारे में जानकारी हासिल करनी थी. बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर 17 फरवरी तक उसका प्रिंटआउट छात्रों को देंगे. सभी डिटेल्स के वेरिफिकेशन के बाद अभिभावक व छात्र उस पर हस्ताक्षर करेंगे. इसे 24 फरवरी तक वापस स्कूल में जमा करना होगा. इस पर प्रिंसिपल का हस्ताक्षर भी अनिवार्य होगा.
23 तक कराना होगा सुधार : अगर रजिस्ट्रेशन में गलती हो, तो स्टूडेंट्स स्कूल के माध्यम से ही सही करा सकते हैं, इसके लिए शेड्यूल तय कर दिया गया है. अगर कुछ सुधार करने होंगे, तो छात्र स्कूल को लिखित में डाटा सही करने के लिए कहेंगे. गलतियों में सुधार 23 मार्च तक स्कूलों को कराना होगा. स्कूल इसे रीजनल ऑफिस भेजेंगे. एक बार रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी हो जाने के बाद सीबीएसइ डाटा में सुधार नहीं करेगा. स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन कार्ड को डिजिलॉकर में भी उपलब्ध कराया जायेगा. 15 मई तक सीबीएसइ सभी छात्रों का डिजिलॉकर ओपन करेगी.
पटना : सीबीएसइ ने 15 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को देखते हुए एप लांच किया है. 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टूडेंट्स को सेंटर पर जाने में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए बोर्ड ने ‘एग्जाम सेंटर लोकेटर’ एप लांच कर दिया है. प्ले स्टोर में सीबीएसइ इसीएल एप के नाम से यह एप्लीकेशन उपलब्ध है. एक्जाम सेंटर लोकेटर एप एंड्रॉयड बेस्ड मोबाइल एप्लीकेशन है. स्टूडेंट्स व पैरेंट्स एप की मदद से सेंटर पर पहुंच सकते हैं. बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को पत्र लिखकर छात्रों को एप के बारे में स्टूडेंट्स को बताने के लिए कहा है. गूगल मैप के जरिए परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर की दूरी व लोकेशन के बारे में जानकारी मिलेगी. इसके साथ ही प्रिंसिपल्स जो सेंटर सुप्रीटेंडेंट हैं, उन्हें ऑनलाइन एग्जाम सेंटर मैनेजमेंट सिस्टम के प्रॉपर उपयोग के लिए कहा गया है. इस सिस्टम के माध्यम से परीक्षा की डिटेल्स भेजी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >