दीपंकर भट्टाचार्य आज से बिहार दौरे पर

पटना : भाकपा-माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ चल रहे आंदोलनों को नयी गति व विस्तार देने के उद्देश्य से 29 जनवरी से पूरे बिहार का दौरा करेंगे. 29 जनवरी को बिहारशरीफ में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे. 30 जनवरी को वाम दलों के संयुक्त आह्वान पर सत्याग्रह के तहत […]

पटना : भाकपा-माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ चल रहे आंदोलनों को नयी गति व विस्तार देने के उद्देश्य से 29 जनवरी से पूरे बिहार का दौरा करेंगे. 29 जनवरी को बिहारशरीफ में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे. 30 जनवरी को वाम दलों के संयुक्त आह्वान पर सत्याग्रह के तहत पटना के कार्यक्रम में भाग लेंगे.
31 जनवरी को भाकपा-माले व इंसाफ मंच के बैनर से पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में जन एकता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे. दीपंकर के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि 8 से 15 फरवरी तक ग्रामीण पदयात्रा का कार्यक्रम है. 25 फरवरी को पटना में विधानसभा मार्च होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >