30 के बाद जा सकते हैं नयी दिल्ली चुनाव प्रचार में : सीएम नीतीश कुमार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 28 जनवरी को मुख्यमंत्री आ‌वास पर सभी सांसदों, विधायकों और मास्टर ट्रेनरों की बैठक बुलायी गयी है. यह बैठक किसी तरह का फैसला लेने के लिए नहीं बुलायी गयी है, बल्कि सभी ट्रेनरों को उनके काम की जिम्मेदारी या कहें टास्क सौंपने के लिए बुलायी गयी […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 28 जनवरी को मुख्यमंत्री आ‌वास पर सभी सांसदों, विधायकों और मास्टर ट्रेनरों की बैठक बुलायी गयी है.
यह बैठक किसी तरह का फैसला लेने के लिए नहीं बुलायी गयी है, बल्कि सभी ट्रेनरों को उनके काम की जिम्मेदारी या कहें टास्क सौंपने के लिए बुलायी गयी है. मुख्यमंत्री सोमवार को मुख्य सचिवालय के अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. सीएम ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में जाने के मामले पर कहा कि अभी तो 30 जनवरी तक व्यस्त हैं. इसके बाद ही आगे की सोचेंगे. 30 जनवरी के बाद नयी दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में जा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >