पटना : सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पक्षधर थे पंडित रामनारायण शास्त्री

पटना : पंडित रामनारायण शास्त्री प्रखर वक्ता थे. उन्होंने आपातकाल के दौरान आंदोलनकारियों की मदद की थी. वे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पक्षधर थे. उक्त बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एएन सिन्हा संस्थान सभागार में शुक्रवार को कही. वे पंडित रामनारायण शास्त्री स्मारक न्यास द्वारा आयोजित राष्ट्रवादी चिंतक पंडित रामनारायण शास्त्री की 94वीं […]

पटना : पंडित रामनारायण शास्त्री प्रखर वक्ता थे. उन्होंने आपातकाल के दौरान आंदोलनकारियों की मदद की थी. वे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पक्षधर थे. उक्त बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एएन सिन्हा संस्थान सभागार में शुक्रवार को कही.
वे पंडित रामनारायण शास्त्री स्मारक न्यास द्वारा आयोजित राष्ट्रवादी चिंतक पंडित रामनारायण शास्त्री की 94वीं जयंती व 42वीं पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति समारोह का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे. नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने भी शास्त्री जी के किये गये सामाजिक कार्य की विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय प्रिया ने की. मौके पर उपस्थित सीएनएलयू की कुलपति मृदुला मिश्रा, डाॅ प्रो शांति जैन, न्यास के संयोजक अभिजीत कश्यप, अध्यक्ष डा शत्रुध्न प्रसाद, रामाशीष सिंह आदि ने भी शास्त्री जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला.
किये गये सम्मानित : डा प्रो शांति जैन व कर्मयोगी रामाशीष सिंह को पंडित रामनारायण शास्त्री सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया. स्व शास्त्री जी की धर्मपत्नी ईश्वरी देवी की 11वीं पुण्यतिथि पर सर्वश्रेष्ठ गणितज्ञ का प्रथम पुरस्कार सहकारी बालिका उच्च विद्यालय बगहा की छात्रा कुमारी कीर्ति व द्वितीय पुरस्कार सिमुलतला विद्यालय की दीपशिखा को दिया गया. हिंदी भाषण प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार जेडी वीमेंस कॉलेज की छात्रा दिशा को दिया गया.
द्वितीय पुरस्कार कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्र विष्णुकांत को मिला. तृतीय पुरस्कार बीआइटी मेसरा के छात्र यश मयंक को दिया गया. लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नालंदा महिला कॉलेज की छात्रा दीप शिखा को मिला. द्वितीय पुरस्कार केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग की कृष्ण प्रिया व तृतीय पुरस्कार रागिनी को दिया गया. इस वर्ष का चलंत विजय कलश जेडी वीमेंस कॉलेज की छात्राओं को दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >