पटना : तेजस्वी बताएं उनकी सरकार ने अतिपिछड़ों के लिए क्या किया: संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव से पूछा है कि वे बताएं कि उनकी सरकार ने अतिपिछड़ों के लिए क्या किया? राजद को कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने का कोई हक नहीं है. राजद वोट बढ़ाने के लिए कर्पूरी ठाकुर जैसी पुण्यात्मा के नाम पर हर साल आंसू […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव से पूछा है कि वे बताएं कि उनकी सरकार ने अतिपिछड़ों के लिए क्या किया? राजद को कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने का कोई हक नहीं है.
राजद वोट बढ़ाने के लिए कर्पूरी ठाकुर जैसी पुण्यात्मा के नाम पर हर साल आंसू बहाती है. यदि ऐसा होता तो कोई अतिपिछड़ा आज राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रतिपक्ष का नेता और परिषद का नेता होता, लेकिन ऐसा नहीं है.तेजस्वी पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि अबतक आरक्षण की आग पर सियासी रोटी पकाकर राजद अपना उल्लू सीधा करता रहा.
तेजस्वी यादव को यही चिंता सता रही है कि अब आरक्षण का लाभ अगर आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को मिलेगा तो राजद के जातिवादी चूल्हे का क्या होगा? ना तो चूल्हा जलेगा और ना ही आरक्षण के तवे पर उनकी सियासी रोटी पकेगी.
संजय सिंह ने कहा कि सही मायनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार किया. अतिपिछड़ों को आरक्षण भी दिया था. वे महादलितों को झंडा फहराने से लेकर उनके हक की आवाज बने हैं. असल बात यह है कि अतिपिछड़ा के नाम पर राजद सिर्फ राजनीति करती है और जब उस समाज को लाभ पहुंचाने की बारी आती है तो ये मुकर जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >