पटना : एसपी, एएसपी सहित पांच आइपीएस ट्रेनिंग पर, दूसरों को चार्ज

पटना : एसपी-एएसपी पटना सहित तीन जिलों के 2015 व 17 बैच के पांच आइपीएस अधिकारी तीन से ट्रेनिंग पर रहेंगे. इस दौरान उनकी जिम्मेदारी दूसरे अधिकारी निभायेंगे. बुधवार को गृह विभाग ने ट्रेनिंग पर जाने वालों की जगह प्रतिस्थानी की तैनाती का आदेश जारी कर दिया. प्रतिस्थानी के रूप में बिहार से पटना के […]

पटना : एसपी-एएसपी पटना सहित तीन जिलों के 2015 व 17 बैच के पांच आइपीएस अधिकारी तीन से ट्रेनिंग पर रहेंगे. इस दौरान उनकी जिम्मेदारी दूसरे अधिकारी निभायेंगे. बुधवार को गृह विभाग ने ट्रेनिंग पर जाने वालों की जगह प्रतिस्थानी की तैनाती का आदेश जारी कर दिया.
प्रतिस्थानी के रूप में बिहार से पटना के नगर पुलिस अधीक्षक मध्य विनय तिवारी की जगह एसपी ट्रैफिक डी अमरकेश, एएसपी विधि व्यवस्था स्वर्ण प्रभात की जगह एएसपी चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी, एसडीपीओ सासाराम हृदयकांत की जगह डीएसपी मुख्यालय लक्ष्मण , एसडीपीओ सदर आरा अंबरीष राहुल की जगह डीएसपी मुख्यालय मुरारी प्रसाद, एसडीपीओ सदर मोतिहारी विनीत कुमार की जगह एएसपी शैशव यादव को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >