पटना : सड़क पर बहता है नाले का पानी

नगर निगम की लापरवाही से नहीं हुआ सामुदायिक भवन का निर्माण पटना : पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 8 में जमीन होने के बावजूद सामुदायिक भवन का निर्माण नगर निगम की लापरवाही से नहीं हुआ है. पिछले एक साल से मिट्टी की जांच के बाद भी मामला लंबित है. वहीं, बी भट्टाचार्य रोड के […]

नगर निगम की लापरवाही से नहीं हुआ सामुदायिक भवन का निर्माण
पटना : पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 8 में जमीन होने के बावजूद सामुदायिक भवन का निर्माण नगर निगम की लापरवाही से नहीं हुआ है. पिछले एक साल से मिट्टी की जांच के बाद भी मामला लंबित है.
वहीं, बी भट्टाचार्य रोड के सामने नाला का निर्माण सही ढंग से नहीं होने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या से लोग परेशान होते हैं. नाला को ढकने के बाद वहां पर फुटपाथी दुकानदारों के कब्जे से सड़क की चौड़ाई कम हो गयी है. इससे अक्सर जाम की समस्या रहती है. नाला का पानी सड़कों पर आता है. दीपनारायण सिंह सहकारी क्षेत्रीय संस्थान की तरफ नाला निर्माण होने से सड़क पर घुटने भर पानी से लोगों को आना-जाना हो रहा है.
ललित भवन से शेखपुरा मोड़ के उत्तर व पटेल नगर मुख्य नाला से दक्षिण इलाके में कहीं भी सरकारी बोरिंग से जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है. शेखपुरा बिंद टोली के स्लम में शौचालय नहीं होने से लोग परेशान हैं. लालबाबू मार्केट से सीडीए कॉलोनी तक बिजली तार लटके रहने से हर समय खतरा बना रहता है. पटेल नगर मुख्य नाला की सफाई नहीं होने से बारिश अधिक होने पर नाला का पानी सड़कों पर बहने से सड़क व नाला में अंतर पता लगाना मुश्किल होता है. जानकारी नहीं होने पर लोग दुर्घटना के भी शिकार होते हैं.
क्या कहती हैं वार्ड पार्षद
गली-नाली निर्माण के लिए अनुशंसा की गयी है, लेकिन नगर निगम की ओर से फंड की कमी बतायी जा रही है. जमीन उपलब्ध कराने पर भी सामुदायिक भवन निर्माण नहीं हुआ. स्लम में रहनेवाले लोगों के लिए राशन कार्ड बनाने के लिए अनुशंसा के बावजूद कार्ड नहीं बना है. एक साल से पेंशन योजना के तहत चयनित लाभुकों के खाते में राशि नहीं जा रही है.
रीता रानी, वार्ड पार्षद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >