पटना : 20 से निगमकर्मी करेंगे हड़ताल

पटना : निगमकर्मियों ने 21 सूत्री मांगों को लेकर 20 जनवरी से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. निगमकर्मियों ने शुक्रवार को पाटलिपुत्र अंचल पर प्रदर्शन किया. इसमें गमकर्मियों ने इपीएफ कटौती का प्रमाण देने, 25 लाख दुर्घटना बीमा लागू करने, बकाया पेंशन राशि का भुगतान, निगम की भूमि पर कॉलोनी बना कर […]

पटना : निगमकर्मियों ने 21 सूत्री मांगों को लेकर 20 जनवरी से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. निगमकर्मियों ने शुक्रवार को पाटलिपुत्र अंचल पर प्रदर्शन किया.
इसमें गमकर्मियों ने इपीएफ कटौती का प्रमाण देने, 25 लाख दुर्घटना बीमा लागू करने, बकाया पेंशन राशि का भुगतान, निगम की भूमि पर कॉलोनी बना कर निगमकर्मियों को आवंटित करने, आउटसोर्सिंग द्वारा मजदूरों की बहाली का विरोध सहित आदि शामिल हैं. निगमकर्मियों को पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह, महासचिव नंदकिशोर दास, उपाध्यक्ष डॉ अशोक प्रभाकर, संगठन सचिव मिथिलेश कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गंगा पासवान, गिरिजा देवी, एतवारी देवी, कंचन देवी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >