दानापुर : ज्वेलरी दुकानदार मुकेश कुमार उर्फ डब्लू का शव को दफनाये जाने की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को परिजनों शव को लाने के लिए मोतिहारी गये.
परिजन शुक्रवार की सुबह दानापुर थाना पहुंचे व उसका शव दिलवाने की मांग की. थानाध्यक्ष ने मृतक परिजनों को आश्वासन दिया कि मोतिहारी जाकर थानाध्यक्ष से मोबाइल फोन पर बात करा देंगे, तो शव मिल जायेगा. इसको लेकर परिजनों ने डब्लू का शव लाने के लिए मोतिहारी गये हैं. बताया जाता है कि 11 जनवरी को मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के बाइपास में मुकेश का शव चिरैया पुलिस को मिला.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के बाद शव की शिनाख्त नहीं होने पर शव को दफना दिया था. 15 जनवरी को दानापुर पुलिस द्वारा हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद शव की शिनाख्त फोटो देख मुकेश उर्फ डब्लू के रूप उसके भाई राकेश ने पहचान की थी. पुलिस द्वारा पूछे जाने पर चिरैया पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिये जाने की बात कही थी. पुलिस ने वो जानकारी मुकेश के भाई को दी. परिजनों ने बताया कि पुलिस द्वारा बात करने पर पता चला कि शव को मोतिहारी पुलिस द्वारा शव को दफना दिया गया है.
इसके बाद मृतक के चाचा मोहन, दीपू, पिंटू समेत अन्य लोग मोतिहारी के लिए रवाना हुए. बता दें कि 10 जनवरी को खरंजारोड स्थित दुकान से सुलतानपुर निवासी मुकेश कुमार गुप्ता बाइक से निकला था. उसके बाद वो नहीं आया. 16 जनवरी की जानकारी मिली कि सुबह मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के बाइपास में 11 जनवरी को हत्या कर फेंके गये मुकेश का शव बरामद हुआ था.
