पटना : जलजमाव के खिलाफ सड़क जाम कर की नारेबाजी

मुबारकपुर कृषि फार्म में चार माह से जमा है पानी दानापुर : पिछले चार माह से मुबारकपुर कृषि फार्म में जलजमाव से निजात दिलाने को लेकर लोग गुहार लगा हार गये. गुरुवार को जलनिकासी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने आनंद बाजार व शिवाला मार्ग को अकलूचक मोड़ के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन […]

मुबारकपुर कृषि फार्म में चार माह से जमा है पानी
दानापुर : पिछले चार माह से मुबारकपुर कृषि फार्म में जलजमाव से निजात दिलाने को लेकर लोग गुहार लगा हार गये. गुरुवार को जलनिकासी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने आनंद बाजार व शिवाला मार्ग को अकलूचक मोड़ के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.
जाम के कारण करीब सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक आवागमन बाधित रहा. आक्रोशित लोगों ने विधायक, नगर पर्षद प्रशासन व सीओ के खिलाफ नारेबाजी की. जाम कर रहे लोगों ने बताया कि नगर पर्षद के वार्ड के मुबारकपुर कृषि फार्म में पिछले दुर्गापूजा के समय हुई बारिश में जलजमाव हुआ था. जो अाज तक कायम है.
लोगों ने बताया कि जलनिकासी के लिए मुबारकपुर रोड किनारे पइन की उड़ाही भी करायी गयी थी, पर पइन को देवनिया नाला तक नहीं कराया गया था और अधूरा छोड़ दिया गया था. इससे जलनिकासी नहीं हो सकी. इस कारण आज भी कृषि फार्म में जलजमाव है. लोगों ने बताया कि जलनिकासी को लेकर अखिल भारतीय बाढ़-सुखाड़ कटावपीड़ित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना व अनशन भी दिया गया था. धरना व अनशन समाप्त करने पहुंचे सीओ महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह के अंदर समस्या से निजात दिलायी जायेगी परंतु आज तक नहीं निजात दिलायी गयी.
इससे गुस्साये लोग सड़क पर उतर गये. लोगों ने बताया कि पइन उड़ाही के नाम पर अकलूचक सड़क किनारे बसे कटाव पीड़ितों का मकान को तोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा नोटिस भेजा गया है. जाम की सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस व सीओ महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही जलनिकासी की जायेगी. साथ ही मुबारकपुर नाले को देवनिया नाले से जोड़ा जायेगा ताकि जलनिकासी हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >