अधिक लोग टैक्स के दायरे में आएं

बैठक में अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लाल खेतान ने किया. उन्होंने कहा कि सरकार को टैक्स रेट में बढ़ोतरी या नये टैक्स लगाने से ज्यादा जरूरी है कि अधिक लोगों को टैक्स भुगतान करने के दायरे में लाया जाये. टैक्स का भार जितना ही छोटा होगा, प्रक्रिया उतनी ही सरल होगी. लोग […]

बैठक में अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लाल खेतान ने किया. उन्होंने कहा कि सरकार को टैक्स रेट में बढ़ोतरी या नये टैक्स लगाने से ज्यादा जरूरी है कि अधिक लोगों को टैक्स भुगतान करने के दायरे में लाया जाये. टैक्स का भार जितना ही छोटा होगा, प्रक्रिया उतनी ही सरल होगी.
लोग स्वेच्छा से टैक्स नेट में जुड़ेंगे. इस मौके पर प्रधान आयकर आयुक्त आरबी मिश्रा, संयुक्त आयकर आयुक्त रोहित राज, सहायक आयकर आयुक्त बालेश्वर पांडेय मौजूद थे. कार्यक्रम में पटना उच्च न्यायालय के एडिशनल एडवोकेट जनरल अजय कुमार रस्तोगी ने भी प्रत्यक्ष कर से जुड़े कठिनाइयों के बारे में बताया. मौके पर एसोसिएशन के संजय भरतीया, सुधीर चंद्र अग्रवाल, महाबीर प्रसाद बिदासरिया, कोषाध्यक्ष सुजय सौरभ, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केसरी, अरुण अग्रवाल के साथ अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >