पटना : 3.75 लाख किलो दही बेच बनाया रिकॉर्ड

पटना : चार दिनों में सुधा ने 3.75 लाख दही और 25 लाख लीटर दूध बेचकर रिकॉर्ड बनाया है. मकर संक्रांति के मौके पर पटना डेयरी ने पटना जिले में 4.50 लाख किलो दही व लगभग 32 लाख लीटर दूध बेचने का लक्ष्य रखा था. जबकि अभी एक दिन शेष हैं. मंगलवार को एक लाख […]

पटना : चार दिनों में सुधा ने 3.75 लाख दही और 25 लाख लीटर दूध बेचकर रिकॉर्ड बनाया है. मकर संक्रांति के मौके पर पटना डेयरी ने पटना जिले में 4.50 लाख किलो दही व लगभग 32 लाख लीटर दूध बेचने का लक्ष्य रखा था.
जबकि अभी एक दिन शेष हैं. मंगलवार को एक लाख किलो से अधिक दही बिक्री की संभावना है. इसकी जानकारी पटना डेयरी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक श्रीनारायण ठाकुर ने सोमवार को दी. उन्होंने बताया कि इसका श्रेय मार्केटिंग टीम को जाता है. उम्मीद है कि इस बार लक्ष्य से 20 फीसदी अधिक दही की बिक्री होगी. उन्होंने बताया कि इसके लिए राजधानी के मुख्य मार्गों पर विशेष वाहनों के माध्यम से दही एक्सप्रेस की चार गाड़ियां सुबह छह से शाम छह बजे तक दही की आपूर्ति की जा रही है.
साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए आठ उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है.जब श्रीनारायण ठाकुर से यह पूछा गया कि शहर के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से काऊ मिल्क नहीं होने से आम लोगों को परेशानी हो रही है. इस पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. काऊ मिल्क सहित अन्य दूध की सप्लाइ नियमित रूप से हो रही हैं. सुधा गोल्ड फुल क्रीम दूध की मांग सबसे अधिक हैं. फिर भी इसकी मैं जांच करवाता हूं. उन्होंने बताया कि पटना के 121 पूर्ण कालीन काउंटर और 3259 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक दही और दूध सुनिश्चित की गयी है.
आज तक यहां भी मिलेगा सुधा का दूध और दही
समय‍ स्थान
सुबह 7:00-10:00 बजे तक बोरिंग रोड चौराहा.
सुबह 10:30-1:30 बजे तक राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास.
दोपहर 2:00- शाम 5:00 बजे तक जगदेव पथ
सुबह 7:00-10:00 बजे तक पीरबहोर थाना के पास.
सुबह 10:30- 1:30 बजे तक दिनकर गोलंबर (नाला रोड)
दोपहर 2:00- शाम 5:00 गायघाट पुल के नीचे.
शिकायत इन नंबरों पर करें: किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत
होने पर इन मोबाइल नंबर 6204381020, 6204381026 एवं 6204381036 पर संपर्क कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >