पटना : एक साल का समय देने के बावजूद पति-पत्नी के बीच सुलह नहीं हो सकी और अब उनका गृहस्थ जीवन टूटने जा रहा है. बिहार राज्य महिला आयोग में पिछले साल पत्नी ने अपने पति पर मारपीट और दहेज प्रताड़ना को लेकर आवेदन दिया था. उस वक्त पति और पत्नी के बीच समझौता हो सके, इसके लिए उनकी काउंसेलिंग भी की गयी. दोनों पक्षों को उस वक्त कुछ समय के लिए साथ रहने के सलाह देकर आयोग आने के लिए नौ जनवरी की तारीख दी गयी थी.
पति पसंद नहीं होने पर महिला ने अलग होने का दिया आवेदन
पटना : एक साल का समय देने के बावजूद पति-पत्नी के बीच सुलह नहीं हो सकी और अब उनका गृहस्थ जीवन टूटने जा रहा है. बिहार राज्य महिला आयोग में पिछले साल पत्नी ने अपने पति पर मारपीट और दहेज प्रताड़ना को लेकर आवेदन दिया था. उस वक्त पति और पत्नी के बीच समझौता हो […]

गुरुवार को दोनों पक्ष आयोग में आये, जिसके बाद दोनों पक्षों की बातें सुनी गयी. पत्नी (सोनी देवी) ने कहा कि उन्हें उनका पति पसंद नहीं है. मैं इनके साथ नहीं रहना चाहती हूं. मैं चाहती हूं कि शादी के वक्त उन्हें जो भी चीजें दी गयी थी वे उसे वापस कर दें. मैं इनसे संबंध विच्छेद चाहती हूं.
पति (मनीष राम) ने कहा कि मैं अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता हूं लेकिन वो मुझे पसंद नहीं करती है और मेरे साथ नहीं रहना चाहती है. मैं शादी के समय मिले सामान को पंचों के सामने लौटाने को तैयार हूं. जिसके बाद आयोग ने उन्हें 21 जनवरी को आने के लिए कहा गया है.