पटना : जदयू ने भाजपा से अनुरोध किया है कि वह विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर टिप्पणी करने वाले नेताओं पर कार्रवाई करे. पार्टी राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व को ऐसे बयानों पर संज्ञान लेना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जतायी कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ऐसे बयानों पर संज्ञान लेंगे और आगे से इस तरह के बयान पर रोक लगायेंगे.
बयान देनेवाले भाजपा नेताओं पर हो कार्रवाई : केसी त्यागी
पटना : जदयू ने भाजपा से अनुरोध किया है कि वह विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर टिप्पणी करने वाले नेताओं पर कार्रवाई करे. पार्टी राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व को ऐसे बयानों पर संज्ञान लेना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जतायी कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ऐसे बयानों पर संज्ञान […]

त्यागी ने कहा कि अमित शाह ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि एनडीए बिहार में विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा. ऐसी ही बातें लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान और पूर्व अध्यक्ष रामविलास पासवान भी दोहरा चुके हैं. ऐसे में भाजपा एमएलसी संजय पासवान जैसे नेताओं के बयान का कोई मतलब नहीं है.
त्यागी ने कहा कि जदयू के किसी नेता ने अब तक भाजपा के नेतृत्व पर नकारात्मक टिप्पणी नहीं की है, ऐसे में उसे भी इससे बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि एनडीए में होते हुए हमने कभी भी अटल बिहारी बाजपेयी या नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर सवाल नहीं उठाया. कभी ऐसा नहीं देखा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के एलान के बाद कोई नेता व कार्यकर्ता इस तरह के सवाल करे.
भाजपा नेतृत्व ऐसे बयानों पर संज्ञान ले
यह सिर्फ बिहार भाजपा में ही देखा जा रहा है. अमित शाह और चिराग पासवान के कहे जाने के बाद कोई लोजपा या भाजपा का कार्यकर्ता गठबंधन के नेता के नाम पर सवाल खड़ा करता है तो उन पर कार्रवाई की जिम्मेदारी भी उसी दल की बनती है.
त्यागी ने कहा कि…
त्यागी ने कहा कि जिस नेता की क्षमता पर एनडीए चुनाव में जाने वाला है, उनकी क्षमता पर सवाल उठाने का लाभ राजद को मिल सकता है. विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में इस तरह के बयान देने वालों पर भाजपा को रोक लगानी चाहिए. गौरतलब है कि भाजपा के एमएलसी संजय पासवान ने बुधवार को कहा था कि बिहार में भाजपा की लालसा है कि विधानसभा चुनाव के बाद उसके दल के नेता मुख्यमंत्री बने.