बिहार में नहीं दिखा बंद का असर: सुशील मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार में कम्युनिस्ट पार्टी और उसके साथी वाम दल विचारधारा, संगठन और विधायिका में भागीदारी के पैमाने पर लगभग समाप्त हो चुके हैं. इसलिए इनके भारत बंद का कोई असर नहीं हुआ. पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में 34 साल राज करने के […]

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार में कम्युनिस्ट पार्टी और उसके साथी वाम दल विचारधारा, संगठन और विधायिका में भागीदारी के पैमाने पर लगभग समाप्त हो चुके हैं. इसलिए इनके भारत बंद का कोई असर नहीं हुआ. पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में 34 साल राज करने के बाद भी जो वाम दल उस राज्य में गरीबी-बेरोजगारी दूर नहीं कर पाये, वे मजदूरों को झांसा दे रहे हैं.

एक अन्य ट्वीट में कहा है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में राज्य सरकार ने जब विरोधी दलों की मांग पर सीबीआइ को जांच सौंपी थी, तब इसकी रिपोर्ट पर सवाल क्यों उठाया जा रहा है.
सीबीआइ ने वहां जो गडबड़ी पायी, उसके लिए दो दर्जन से ज्यादा अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है, लेकिन विपक्ष जिन 35 लड़कियों की हत्या के मनगढ़ंत आरोप लगाकर सरकार को बदनाम करने पर तुला था, उसे बेबुनियाद भी बताया है. राजद केवल तभी न्याय प्रक्रिया पर भरोसा करता है, जब कोई फैसला उसके अनुकूल होता है या लालू प्रसाद को जमानत मिलती है.
डिप्टी सीएम ने कहा कि सीबीआइ ने बालिका गृह मामले में गहन जांच के बाद सच को सामने रखा और झूठ को नकारते हुए सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट सौंप दी. विडंबना यह कि अब जिन्हें झूठा साबित होने पर शर्मसार होना चाहिए वे सीबीआइ पर शक कर रहे हैं. राज्य सरकार इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >