पटना सिटी : एनएमसीएच की पाइप लाइन फटी, जमा हो रहा है पानी, परेशानी

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चर्म रोग विभाग के पास पाइप लाइन फटने की स्थिति में जलजमाव की समस्या हो गयी है. स्थिति यह है कि विभाग में आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है. इतना ही नहीं चिकित्सकों व कर्मी को भी यह परेशानी झेलनी पड़ रही है. हालांकि पाइप […]

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चर्म रोग विभाग के पास पाइप लाइन फटने की स्थिति में जलजमाव की समस्या हो गयी है. स्थिति यह है कि विभाग में आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है.
इतना ही नहीं चिकित्सकों व कर्मी को भी यह परेशानी झेलनी पड़ रही है. हालांकि पाइप लाइन फटने की वजह से हो रहे जलजमाव से निबटने के लिए कर्मियों से इसे मरम्मत कराने की मांग अस्पताल के अधीक्षक से की है.
अधीक्षक ने बताया कि पीएचइडी विभाग को पाइप लाइन दुरुस्त करने को कहा गया है. शीघ्र ही इसे ठीक कर िलया जायेगा. इससे पहले भी अस्पताल में पानी का संकट हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >