पटना सिटी : गार्ड को बंधक बना सात लाख के तार लूटे

पटना सिटी : बेखौफ बदमाशों ने गार्ड को बंधक बना कर सात लाख रुपये के तार ट्रक पर लोड कर लिये और फरार हो गये. घटना बाइपास थाना क्षेत्र में बीती रविवार की देर रात घटी है. नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने विशेष टीम गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया है. बताया जाता है […]

पटना सिटी : बेखौफ बदमाशों ने गार्ड को बंधक बना कर सात लाख रुपये के तार ट्रक पर लोड कर लिये और फरार हो गये. घटना बाइपास थाना क्षेत्र में बीती रविवार की देर रात घटी है. नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने विशेष टीम गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया है. बताया जाता है कि मरची स्थित एनाडाइजिंग कंपनी के कारखाने में अल्यूमिनियम तारों पर परत चढ़ाने का काम होता है. कारखाने में काफी संख्या में तार के बंडल रखे हुए थे. रविवार की देर शाम कारखाने में काम बंद होने के बाद मालिक अभिषेक कुमार हर्ष अगमकुआं थाना के भूतनाथ रोड स्थित आवास व कर्मी अपने घर चले गये. तभी बदमाशों ने धावा बोल दिया.
70 बंडल तार उठा ले गये बदमाश
कारखाने में मात्र गार्ड आरा निवासी अरुण कुमार था. देर रात लगभग एक दर्जन से अधिक अपराधी कारखाना पहुंचे और गार्ड को बंधक बना कर मारपीट की. इसके बाद कंपनी में रखे अल्यूमिनिमय तार के बंडल को ट्रक पर लाद कर फरार हो गये. गार्ड ने घटना की सूचना रात में ही मालिक हर्ष को दी.
घटना की सूचना मालिक ने बाइपास थाना पुलिस को. सूचना मिलने के बाद मौके पर एएसपी मनीष कुमार व थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर मामले की छानबीन की. गार्ड की मानें तो लुटेरों ने ट्रक को कुछ दूरी पर लगा कर रखा था. अल्यूमिनियम तार के बंडलों को लुटेरों ने एक के बाद एक उठा कर कुछ दूर तक पैदल जाने के बाद ट्रक पर लोड कर रहे थे.
दो से तीन की संख्या में अपराधी ट्रक के पास ही खड़े थे. लुटेरों ने कारखाने से लगभग 70 बंडल अल्यूमिनियम तार ट्रक पर लोड कर ले गये. जिसकी कीमत छह से सात लाख रुपये आंकी जा रही है. गार्ड ने पुलिस को बताया कि बदमाश इशारे में बात कर रहे थे, चेहरे को ढक रखा था. लुटेरों ने कारखाने के गोदाम में रखा चूल्हा भी ले गये. सिटी एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >