कोहरे में डूबी रहेगी नये साल की सुबह, रात के तापमान में कोई खास राहत नहीं
पटना : एक पखवाड़े की कड़ाके की ठंड से मंगलवार के दिन राहत मिली. पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ. पटना का अधिकतम तापमान बीते सोमवार की तुलना में 2.8 डिग्री बढ़ा. न्यूनतम तापमान में अभी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है. एक जनवरी को पूरे प्रदेश में सामान्य तौर पर कोल्ड डे और कोल्ड वेव की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है.
कोहरा भी छाया रहेगा. 2, 3 और 4 जनवरी को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. पश्चिमी विक्षोभ एक अंतराल के बाद फिर जोर मारेगा. आइएमडी पटना की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.6 रहा, जो अब भी सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है.
जहां तक न्यूनतम तापमान का सवाल है, प्रदेश की रातें ठंडी ही बनी रहेंगी. इसमें अभी कोई खास राहत मिलने की बात नहीं कही जा रही है. पटना का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा. हालांकि गया में दिन के तापमान में 4.9, भागलपुर में 4.6 और पूर्णिया के तापमान में 9 डिग्री की बढ़ोतरी रही.
ट्रेनों के विलंब परिचालन से कंपकंपा रहे रेलयात्री
पटना : कुहासे में पटना जंक्शन आने व गुजरने वाली अमूमन एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही हैं. ट्रेनों की लेट लतीफी से रेल यात्रियों को हाड़ कंपाने वाली ठंड में मजबूरन कंपकंपाना पड़ रहा है.
मंगलवार को दिल्ली से पटना आने वाली मगध एक्सप्रेस 8:10 घंटे की देरी से पहुंची. वहीं, इस्लामपुर से पटना होते हुए दिल्ली जाने वाली मगध एक्सप्रेस 1:30 घंटे की देरी से रवाना हुई. ट्रेनों के विलंब की वजह से रेलयात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर बैठना पड़ रहा है, जिससे परेशानी काफी बढ़ गयी है.
देर से आने वाली ट्रेनें
संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 4:00 घंटे
राजधानी एक्सप्रेस 4:00 घंटे
श्रमजीवी एक्सप्रेस 3:45 घंटे
विक्रमशिला एक्सप्रेस 6:00 घंटे
मगध एक्सप्रेस 8:10 घंटे
कोटा-पटना एक्सप्रेस 2:45 घंटे
डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 2:00 घंटे
गरीब रथ एक्सप्रेस 4:40 घंटे
ब्रह्मपुत्र मेल 5:40 घंटे
इंदौर-राजेंद्र नगर 5:00 घंटे
फ्लाइटें चार घंटे से अधिक रहीं लेट
पटना : पटना एयरपोर्ट पर 50 प्रतिशत फ्लाइटों कीलैंडिंग देर से हुई. इसमें स्पाइसजेट की दिल्ली की फ्लाइट 4 घंटा 56 मिनट और कोलकाता की फ्लाइट 4 घंटा 20 मिनट की देरी से पहुंची. इसके अलावा कोलकाता से आने वाली इंडियो की फ्लाइट तीन घंटा लेट रही. फ्लाइटों के देर से अाने-जाने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. एयरपोर्ट पर लोग अपनी फ्लाइट का इंतजार करते रहे.
ये फ्लाइटें भी हुईं लेट
विमान जगह देर
इंडिगो दिल्ली की फ्लाइट 2:33 घंटे
स्पाइसजेट चेन्नई की फ्लाइट 2:40 घंटे
एयर इंडिया अमृतसर 2:02 घंटे
इंडिगो हैदराबाद 2:11 घंटे
इंडिगो दिल्ली 39 मिनट
इंडिगो मुंबई 2:21 घंटे
एयर इंडिया दिल्ली 38 मिनट
स्पाइसजेट चेन्नई 55 मिनट
स्पाइसजेट मुंबई एक घंटा
स्पाइसजेट अहमदाबाद 2:25 घंटे
विमान जगह देर
इंडिगो दिल्ली 29 मिनट
स्पाइजेट दिल्ली 1:35 घंटे
एयर इंडिया दिल्ली 1:48 घंटे
गोएयर दिल्ली 30 मिनट
स्पाइसजेट हैदराबाद 2:30घंटे
एयर इंडिया कोलकाता 3 घंटे
स्पाइसजेट दिल्ली 1:16 घंटे
इंडिगो कोलकाता 1:25 घंटे
स्पाइसजेट मुंबई 3:10 घंटे
एयर इंडिया मुंबई 45 मिनट
