पटना जिले में 60 हजार से अधिक म्यूटेशन के मामले लंबित

पटना : पटना जिले में जमीन का म्यूटेशन कराने के लिए लोग कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. जिले में 60 हजार से अधिक म्यूटेशन के मामले लंबित हैं. दो अंचलों बिहटा व बिक्रम को छोड़ कर शेष 21 अंचलों में म्यूटेशन के आवेदन का निष्पादन 50 फीसदी से कम हुआ है. वह भी तब […]

पटना : पटना जिले में जमीन का म्यूटेशन कराने के लिए लोग कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. जिले में 60 हजार से अधिक म्यूटेशन के मामले लंबित हैं. दो अंचलों बिहटा व बिक्रम को छोड़ कर शेष 21 अंचलों में म्यूटेशन के आवेदन का निष्पादन 50 फीसदी से कम हुआ है. वह भी तब जब डीएम द्वारा बार-बार इसको लेकर समीक्षा की जा रही है. राजस्व कर्मचारियों की सुस्ती की प्रक्रिया से सीओ के समक्ष आवेदन नहीं पहुंच पाता है. अगर आवेदन पहुंचता भी है, तो सीओ भी किसी-न-किसी बहाने देरी करते हैं. राजस्व व भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक में भी म्यूटेशन के निष्पादन में तेजी बरतने को कहा जा चुका है.
21 अंचलों में 50 फीसदी से कम हुआ म्यूटेशन : पटना जिले में म्यूटेशन के लिए पहली अप्रैल से 27 दिसंबर तक जमा ऑनलाइन आवेदनों में 21 अंचलों में 50 फीसदी से कम म्यूटेशन के मामले का निष्पादन हुआ है. बिहटा में 51 फीसदी और बिक्रम में 53 फीसदी म्यूटेशन के मामले का निष्पादन हुआ है. अभी बहुत मामले फंसे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >