पटना :डकैती मामले का हुआ खुलासा, सात गिरफ्तार

पटना सिटी : बाइपास थाने के सोनालिका नगर में बीते 25 दिसंबर की रात अपराधियों ने सेवानिवृत्त कर्मी राम प्रसाद सिंह के घर में परिजनों को बंधक बना कर दो लाख नकद व 16 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट मामले में पुलिस टीम ने सात अपराधियों को दबोचा है. वहीं तीन फरार की […]

पटना सिटी : बाइपास थाने के सोनालिका नगर में बीते 25 दिसंबर की रात अपराधियों ने सेवानिवृत्त कर्मी राम प्रसाद सिंह के घर में परिजनों को बंधक बना कर दो लाख नकद व 16 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट मामले में पुलिस टीम ने सात अपराधियों को दबोचा है. वहीं तीन फरार की तलाश जारी है. पुलिस ने इन लोगों के पास से लूटे गये 14 किलो चांदी के आभूषण, सोने के गहने, 15 मोबाइल, पांच लाख से अधिक रुपये, देसी कट्टा समेत अन्य सामान बरामद किया है. चौक थाने में रविवार को एसएसपी गरिमा मलिक ने इसकी जानकारी दी. एसएसपी ने बताया कि अपराधी अंतरराज्यीय गिरोह के हैं.
नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित हुई. एएसपी मनीष कुमार, बाइपास, मालसलामी, मेहंदीगंज व अगमकुआं के थानाध्यक्षों को भी रखा गया. इसके बाद पुलिस टीम ने बाहरी धवलपुरा निवासी दिनेश पासवान उर्फ पल्ली को उठाया, इसके बाद टीम ने छापेमारी करते हुए सात को दबोचा. अपराधियों में राजगीर के श्रवण राजवंशी, मोकामा के मेकराडीह के सुरेंद्र पासवान, नालंदा के पुरन पासवान, नालंदा के जितेंद्र पासवान, बिहारशरीफ के रवि शंकर वर्मा व अवधेश प्रसाद शामिल हैं. नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मास्टरमाइंड दिनेश पासवान उर्फ पल्ली व श्रवण है.
बाइपास थानाध्यक्ष व दारोगा बीएन सिंह घटनास्थल के मार्ग में लगे लगभग दो सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे को खंगालते हुए पटना साहिब स्टेशन पहुंचे, तो पाया कि कुछ अपराधियों के चेहरे यहां पर साफ हैं. इसके बाद स्थानीय अपराधियों को पुलिस ने उठाना शुरू किया, तब जाकर मामले की गुत्थी सुलझी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >