पटना : आइटी मार्ट दुकान में 60 हजार रुपये की लूट

पटना : राजीव नगर थाने के दीघा-आशियाना रोड के आशियाना फेज टू के पास स्थित आइटी मार्ट में शनिवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की और 60 हजार नकद व कुछ सामान छीन कर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलने पर राजीव नगर थाने की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. इस […]

पटना : राजीव नगर थाने के दीघा-आशियाना रोड के आशियाना फेज टू के पास स्थित आइटी मार्ट में शनिवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की और 60 हजार नकद व कुछ सामान छीन कर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलने पर राजीव नगर थाने की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. इस संबंध में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सूत्रों के अनुसार दुकान व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में लुटेरों की तस्वीर आ गयी है और उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.
राजीव नगर थानाध्यक्ष निशांत कुमार ने घटना की पुष्टि की और बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दुकानदार अपनी दुकान को करीब दस बजे रात में बंद कर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच दो-तीन की संख्या में आये अपराधियों ने हथियार के बल पर काउंटर में रखे रुपयों को निकाल लिया. इसके साथ ही विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे दी. दुकानदार व उनके कर्मियों ने विरोध नहीं किया और अपराधी 60 हजार नकद व कुछ सामान लेकर फरार होने में सफल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >