पटना : लाखों जुर्माना वसूला, पर न जाम हटा, न हादसे घटे

अनुपम कुमार पटना : यातायात सुधारों की दृष्टि से वर्ष 2019 काफी उथल-पुथल भरा रहा. बेली रोड में सगुना मोड़ से आयकर गोलंबर तक सभी ट्रैफिक सिग्नल का इस्तेमाल बंद हो गया. जाम से छुटकारा दिलाने के लिए किया गया. नये मोटर वाहन अधिनियम को सख्तीपूर्वक लागू करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया […]

अनुपम कुमार
पटना : यातायात सुधारों की दृष्टि से वर्ष 2019 काफी उथल-पुथल भरा रहा. बेली रोड में सगुना मोड़ से आयकर गोलंबर तक सभी ट्रैफिक सिग्नल का इस्तेमाल बंद हो गया.
जाम से छुटकारा दिलाने के लिए किया गया. नये मोटर वाहन अधिनियम को सख्तीपूर्वक लागू करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया और लोगों से लाखों रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गये. पर इन सबसे न जाम हटा, न दुर्घटना कम हुई. बल्कि पिछले दो वर्षों की तुलना में इसमें इजाफा ही दिखा.
हटाये गये तीन ट्रैफिक सिग्नल : 2019 में बेली रोड पर स्थित शहर के तीन बड़े ट्रैफिक सिग्नल हटाये गये. सबसे पहले राजवंशी नगर मोड़ पर स्थित ट्रैफिक सिग्नल को हटाया गया. बाद में पुनाईचक क्रॉसिंग और हड़ताली मोड़ पर भी ट्रैफिक सिग्नल को बंद कर दिया गया. तीनों जगहों पर सिग्नल के आगे-पीछे यू टर्न बना कर ट्रैफिक निकाला जाने लगा.
इन सबसे ट्रैफिक का प्रवाह थोड़ा स्मूथ हुआ, लेकिन कई अलग तरह की समस्याएं भी उत्पन्न हुईं. हालांकि इससे पैदल सड़क पार करनेवालों की परेशानी भी बढ़ गयी. इसको देखते हुए पटना जू के गेट संख्या एक और हड़ताली मोड़ के पास प्रशासन को पैडेस्ट्रियन सिग्नल बनवाना पड़ा. जुलाई में नये मोटर वाहन अधिनियम के लागू होने के बाद मेगा वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया.
इस दौरान एक दिन में पांच से नौ लाख रुपये तक के चालान काटे गये. एक सप्ताह में कुल 52 लाख रुपये का चालान काटा गया. कागजात की सघन जांच के कारण डीएल और आरसी बनवाने वालों की लंबी कतारें जिला परिवहन कार्यालय में दिखीं.
लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या
लाइसेंस संख्या
लर्निंग 76966
डीएल 35933
डुप्लीकेट डीएल 1535
डीएल रिन्युअल 18498
पटना जिले में दर्ज वर्षवार दुर्घटना के आंकड़े
वर्ष दुर्घटना मृतक जख्मी
2017 400 132 213
2018 347 139 198
2019 438 165 276
2019 में बढ़ीं दुर्घटनाएं
2018 की तुलना में वर्ष 2019 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 26 फीसदी, मृतकों की संख्या में 18 फीसदी व जख्मियों की संख्या में 39 फीसदी का इजाफा हुआ. वर्ष 2017 की तुलना में सड़क दुर्घटना की संख्या में 9.5%, मृतकों की संख्या में 25% तथा जख्मियों की संख्या में 29% की वृद्धि हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >