पटना : राजद का बिहार बंद विफल

पटना : राजद, कांग्रेस, रालोसपा व हम सहित अन्य दलों के शनिवार को बिहार बंद को जदयू ने विफल बताया है. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रवींद्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद प्रो रणवीर नंदन, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार, परमहंस कुमार, पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार […]

पटना : राजद, कांग्रेस, रालोसपा व हम सहित अन्य दलों के शनिवार को बिहार बंद को जदयू ने विफल बताया है. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रवींद्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद प्रो रणवीर नंदन, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार, परमहंस कुमार, पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अभय कुशवाहा और प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि बंद के दौरान राजद कार्यकर्ताओं व बंद समर्थकों ने तोड़फोड़ और हिंसा भड़काने की कोशिश की.
नेताओं ने इसे जंगलराज की याद ताजा करने जैसा बताया है. उन्होंने कहा है कि बिहार की सड़कों पर राजद के लोगों ने लाठी-डंडों से आम लोगों के साथ मारपीट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >