पटना : डीएम करेंगे कोषागारों का निरीक्षण, वित्त विभाग को देंगे रिपोर्ट

पटना : राज्य के सभी जिलों में मौजूद कोषागारों का समुचित निरीक्षण करने का आदेश सभी डीएम को दिया गया है. इन्हें कहा गया है कि वे कोषागार में मौजूद सभी दस्तावेजों के अलावा स्टॉप, ऑडिट, पेंशनर व स्ट्रांग रूम समेत अन्य तमाम बातों का समुचित निरीक्षण करें. निरीक्षण कार्य महीने के बीच में करने […]

पटना : राज्य के सभी जिलों में मौजूद कोषागारों का समुचित निरीक्षण करने का आदेश सभी डीएम को दिया गया है. इन्हें कहा गया है कि वे कोषागार में मौजूद सभी दस्तावेजों के अलावा स्टॉप, ऑडिट, पेंशनर व स्ट्रांग रूम समेत अन्य तमाम बातों का समुचित निरीक्षण करें. निरीक्षण कार्य महीने के बीच में करने के लिए कहा गया है. इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी डीएम को आदेश जारी किया और इसकी समुचित रिपोर्ट तैयार करके सभी जिलों को वित्त विभाग को जल्द- से -जल्द सौंपने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >