प्याज 10 रुपये हुआ सस्ता

पटना : प्याज के भाव में दस से 15 रुपये प्रति किलो की कमी आयी है. प्याज मंगलवार को 90 रुपये किलो तक बिका. जिन कारोबारियों ने प्याज का स्टॉक कर रखा था. अब वह खराब होने लगा है. एेसे में कम भाव में ही प्याज बेचना मुनासिब समझ रहे हैं. सब्जियों के भाव में […]

पटना : प्याज के भाव में दस से 15 रुपये प्रति किलो की कमी आयी है. प्याज मंगलवार को 90 रुपये किलो तक बिका. जिन कारोबारियों ने प्याज का स्टॉक कर रखा था. अब वह ��राब होने लगा है. एेसे में कम भाव में ही प्याज बेचना मुनासिब समझ रहे हैं. सब्जियों के भाव में 20% से अधिक गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं, प्याज के भाव में भी 10 से 15 रुपये प्रति किलो की कमी आयी है. यह गिरावट लोगों को राहत देने वाली खबर है.

तीन-चार दिन पहले मटर का भाव 60 से 70 रुपये किलो था. वह आज 50-60 रुपये किलो खुदरा बाजार में बिका. सेम 60 रुपये से घटकर 40 रुपये, बैगन 50 से घटकर 40 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गया है. सब्जी विक्रेताओं की मानें, तो लोकल सब्जी आने के कारण भाव में गिरावट का रुख बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >