पटना : अहमदाबाद में उद्योग मंत्री ने की बिहार की ब्रांडिंग

पटना : बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने अहमदाबाद में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए शुक्रवार को रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में निवेश के लिए अच्छा माहौल है. रोड शो में बिहार से गये उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने भी भागीदारी की.रोड शो के दौरान आयोजित वन- टू- वन […]

पटना : बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने अहमदाबाद में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए शुक्रवार को रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में निवेश के लिए अच्छा माहौल है.
रोड शो में बिहार से गये उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने भी भागीदारी की.रोड शो के दौरान आयोजित वन- टू- वन मीटिंग में उद्योग मंत्री रजक ने निवेशकों से कहा कि व्यवसाय-व्यापार करने के लिए बिहार एक अच्छी जगह है. बिहार में विशेष रूप से टेक्सटाइल, केमिकल, फूड प्रोसेसिंग और हेल्थ के क्षेत्र में निवेश किया जा सकता है. आपलोग बिहार आयें और निवेश करें. बैठक में पीयूस तंबोली, उपाध्यक्ष, सीआइआइ गुजरात भी उपस्थित रहे. निवेश आयुक्त रवि शंकर श्रीवास्तव ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित किया गया है. निवेश के लिए आॅनलाइन आवेदन,अनुमोदन और क्लीयरेंस किये जाने की सुविधा उद्यमियों को दी जा रही है.
स्टार्ट अप के लिए 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था
उद्योग मंत्री श्याम रजक ने निवेशकों को बताया कि बिहार में स्टार्ट अप के लिए 500 करोड़ के कैपिटल वेंचर की व्यवस्था की गयी है. अब तक 70 उद्यमियों को स्टार्ट अप के लिए मंजूरी दी गयी है. अहमदाबाद के रोड शो में लगभग 70 संगठनों के निवेशकों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >