पटना : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) का सेंट्रल एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीइटी) 2019 आठ दिसंबर को आयोजित होगा. पहला पेपर सुबह 9.30 से 12 बजे होगा और दूसरा पेपर 2.30 से 4.30 बजे शाम तक होगा. यह टेस्ट 110 शहरों में होगा. इसके लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों को परीक्षा से 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना है. परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले ही सेंटर के अंदर प्रवेश करना होगा, जिसके बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा.
सीटीइटी में 90 मिनट पहले ही पहुंचना होगा सेंटर
पटना : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) का सेंट्रल एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीइटी) 2019 आठ दिसंबर को आयोजित होगा. पहला पेपर सुबह 9.30 से 12 बजे होगा और दूसरा पेपर 2.30 से 4.30 बजे शाम तक होगा. यह टेस्ट 110 शहरों में होगा. इसके लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों को परीक्षा से 90 मिनट […]

पेपर वन की परीक्षा में कक्षा एक से पांच तक पढ़ाने वाले और पेपर टू में कक्षा छह से आठ तक पढ़ाने वाले उम्मीदवार शामिल होंगे. परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित होगी. पेपर वन में बाल विकास और शिक्षा शास्त्र, भाषा वन, भाषा टू, गणित और पर्यावरण अध्ययन में से 30-30 प्रश्न पूछे जायेंगे. पेपर टू में गणित, विज्ञान या सामाजिक अध्ययन, सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न पूछे जायेंगे.
टाइम टेबल बना कर करें रिवीजन : सीटीइटी के विशेषज्ञ कहते है कि सीटीइटी सभी के लिए महत्वपूर्ण है. सभी लोगों की तैयारी पूरी हो गयी होगी. लेकिन अंतिम समय काफी महत्वपूर्ण है. अंतिम समय में रिवीजन जरूरी है.
अभी नया टॉपिक पढ़ने की जरूरत नहीं है. अगर आपको टॉपिक समझने में परेशानी हैं तो उसपर फोकस न रहे. कम समय बचा है. रिवीजन करने के लिए टाइम टेबल बना लें. छोटे-छोटे नोट्स बना कर तैयारी करें. ग्रुप में रिवीजन करने से काफी फायदा मिलेगा.