शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार की बेटी शिवांगी के पहली नौसेना महिला पायलट बनने पर दी बधाई, कहा...

पटना : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार की बेटी शिवांगी के नौसेना में पहली महिला पायलट बन कर इतिहास रचने पर बधाई दी है. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि ‘बहुत बढ़िया! बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी भारतीय नौसेना की सब लेफ्टिनेंट […]

पटना : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार की बेटी शिवांगी के नौसेना में पहली महिला पायलट बन कर इतिहास रचने पर बधाई दी है. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि ‘बहुत बढ़िया! बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी भारतीय नौसेना की सब लेफ्टिनेंट शिवांगी.’ साथ ही कहा है कि उसने पहली नौसेना महिला पायलट बनकर इतिहास रच दिया. वह भारतीय नौसेना के डोर्नियर निगरानी विमान को उड़ायेगी. भारत को देश की सशस्त्र सेनाओं में आपकी उपलब्धि पर गर्व है और वह भी महिला सशक्तीकरण के युग में. यशस्वी हो! आपके उज्जवल भविष्य के लिए भगवान आपको और शक्ति प्रदान करें.’

मालूम हो कि सब लेफ्टिनेंट शिवांगी ने पासिंग आउट के पास करने के बाद सोमवार को नौसेना ज्वाइन किया. वह निगरानी विमान उड़ायेंगी. फिलहाल उनकी तैनाती कोच्चि में ही की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >