पटना : मॉनसून से पहले आहर-पइन व नहरों की होगी मरम्मत

पटना : माॅनसून आने से पहले राज्य के सभी आहर, पइन और नहरों की मरम्मत होगी. मरम्मत के लिए आहर, पइन या नहर में जमा पानी को पंप सेट से नहीं निकाला जायेगा, बल्कि जमा पानी के अधिकांश हिस्से का उपयोग या इससे ग्राउंड वाटर रिचार्ज करवाकर खाली होने के बाद ही मरम्मत होगी. इस […]

पटना : माॅनसून आने से पहले राज्य के सभी आहर, पइन और नहरों की मरम्मत होगी. मरम्मत के लिए आहर, पइन या नहर में जमा पानी को पंप सेट से नहीं निकाला जायेगा, बल्कि जमा पानी के अधिकांश हिस्से का उपयोग या इससे ग्राउंड वाटर रिचार्ज करवाकर खाली होने के बाद ही मरम्मत होगी.
इस संबंध में लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी डीएम और विभाग के इंजीनियरों को निर्देश दिया है. विभाग के सूत्रों का कहना है कि सभी 38 जिलों में 1413 योजनाओं के लिए अगस्त और सितंबर में करीब एक हजार करोड़ रुपये के टेंडर निकाले गये थे. इनमें आहर, पइन, चेक डैम और तालाबों की मरम्मत व निर्माण शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >