पटना : बेऊर मामले में अगली सुनवाई तीन को

पटना : बेऊर थाने में दर्ज केस संख्या 188/15 के मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह, पूर्व सांसद विजयकृष्ण व विधान पार्षद रीतलाल यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट लाया गया और एमपी-एमएलए के कोर्ट में पेशी करायी गयी. इस दौरान विजयकृष्ण की ओर से आरोप विमुक्ति का आवेदन दिया […]

पटना : बेऊर थाने में दर्ज केस संख्या 188/15 के मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह, पूर्व सांसद विजयकृष्ण व विधान पार्षद रीतलाल यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट लाया गया और एमपी-एमएलए के कोर्ट में पेशी करायी गयी. इस दौरान विजयकृष्ण की ओर से आरोप विमुक्ति का आवेदन दिया गया. कोर्ट में उक्त मामले में सुनवाई हुई और सरकार का पक्ष जानने के बाद आगे की कार्रवाई करने के लिए तीन दिसंबर को अगली तिथि निर्धारित कर दी गयी. कोर्ट में पेशी के अनंत सिंह को वापस भागलपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया.
क्या है मामला : बेऊर जेल में वर्ष 2015 में मोकामा विधायक अनंत सिंह, पूर्व सांसद विजय कृष्ण व विधान पार्षद रीतलाल यादव बंद थे. उस दौरान पटना जिला प्रशासन व पुलिस की टीम ने अचानक बेऊर जेल में छापेमारी की थी.
इसके बाद इन तीनों पर आरोप लगाया गया था कि उन लोगों के पास से छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये हैं. इस संबंध में जेल प्रशासन द्वारा बेऊर थाने में उन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >