प्रज्ञा प्रकरण के बारे में तेजस्वी यादव ने किया कटाक्ष, कहा- नीतीश कुमार क्या सोचते हैं

पटना : राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को कहा कि महात्मा गांधी की कसम खानेवाले जदयू प्रमुख का अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर की नाथूराम गोडसे के बारे में की गई टिप्पणी के बारे में क्या सोचना है. राजद के तेजस्वी पहले […]

पटना : राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को कहा कि महात्मा गांधी की कसम खानेवाले जदयू प्रमुख का अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर की नाथूराम गोडसे के बारे में की गई टिप्पणी के बारे में क्या सोचना है.

राजद के तेजस्वी पहले नीतीश कुमार के सहयोगी हुआ करते थे, लेकिन दो साल पहले कुमार राजद से अपने संबंध तोड़कर भाजपा के नेतृत्ववाले राजग में वापस आ गये थे. तेजस्वी ने कहा कि उन्हें आशा है कि भोपाल से आये इस बयान ने मुख्यमंत्री की अंतरात्मा को सुखद अनुभूति दी होगी. उन्हें बताना चाहिए कि वह साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के प्रकरण के बारे में क्या सोचते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >