मोकामा : धनबाद की वार्ड पार्षद की पुत्री की हत्या, पति का किसी महिला से अवैध संबंध का आरोप

मोकामा : मोकामा थाने के मोर गांव में 26 वर्षीया सुभद्रा कुमारी की ससुराल में गला घोंटकर हत्या कर दी गयी. यह घटना बुधवार अहले सुबह की है. आरोप है कि अवैध संबंध के चक्कर में पति अरविंद कुमार ने वारदात को अंजाम दिया. मृत महिला धनबाद के वार्ड नौ की वार्ड पार्षद सावित्री देवी […]

मोकामा : मोकामा थाने के मोर गांव में 26 वर्षीया सुभद्रा कुमारी की ससुराल में गला घोंटकर हत्या कर दी गयी. यह घटना बुधवार अहले सुबह की है.

आरोप है कि अवैध संबंध के चक्कर में पति अरविंद कुमार ने वारदात को अंजाम दिया. मृत महिला धनबाद के वार्ड नौ की वार्ड पार्षद सावित्री देवी की पुत्री थी. पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है. आरोपित अरविंद विद्युत विभाग, शेखपुरा में कार्यरत है. बुधवार की अहले सुबह सुभद्रा को रेफरल अस्पताल में बीमारी से बेहोश बताकर भर्ती कराया गया. हालांकि डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू की.

संदेह होने पर मायके वालों को सूचना दी गयी. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृत महिला के मायके से लोगों ने थाना पहुंचकर उसकी हत्या का आरोप लगाया. मृतका के भाई के बयान पर एफआइआर दर्ज की गयी है. मृतका के पिता सुरेश पासवान मूल रूप से दरियापुर टोला पर के निवासी हैं. लेकिन वह पूरे परिवार के साथ धनबाद में रहते हैं.

चार साल पहले हुई थी शादी

मृतका की मां सावित्री देवी ने बिलखते हुए कहा कि पुत्री की शादी चार वर्ष पहले मोर गांव में अरविंद से की थी. शादी के एक वर्ष बीतने के बाद ही ससुराल में पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा. कई बार सामाजिक स्तर पर मेल-जोल का प्रयास भी किया गया.

वहीं, मोकामा घाट की एक युवती से अवैध संबंध के चलते अरविंद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. एक सोची-समझी साजिश के तहत सुभद्रा की हत्या कर दी गयी. हत्या को हादसे का रूप देने के लिए अस्पताल में भर्ती करने का नाटक किया गया ताकि किसी को हत्या का शक नहीं हो सके. आरोप है कि इस घटना की साजिश में अरविंद की प्रेमिका समेत और लोग भी शामिल हैं. इधर, हत्या का केस सामने आते ही पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >