जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, फायरिंग में एक की मौत, तीन जख्मी

मनेर:बिहार के पटना से सटे मनेरमें शेरपुर रामपूर गांव में बुधवार की देर शाम विवादित जमीन पर मकान बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई. इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे […]

मनेर:बिहार के पटना से सटे मनेरमें शेरपुर रामपूर गांव में बुधवार की देर शाम विवादित जमीन पर मकान बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई. इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए दानापुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जाता है कि शेरपुर के रामपुर गांव में चकिया टोला निवासी जयप्रकाश राय और श्यामाकांत राय के द्वारा तीन कट्ठा का प्लॉट खरीदा गया था. जिसे लेकर कई महीनों से शेरपुर के रामपुर निवासी मिथिलेश राय नामक व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा था. विवादित जमीन पर मिथिलेश राय के द्वारा मकान बनाया जा रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराकर वापस मनेर थाना लौट गयी. पुलिस के लौटते ही दोनों पक्ष के लोग फिर से आमने सामनेभिड़ गये और मारपीट करते हुए दर्जनों राउंड गोलीबारी की.

गोलीबारी की घटना में गोली लगने से हरेंद्र कुमार 35 वर्षीय की मौत हो गयी. जबकि, लकी कुमार सहित तीन लोग घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए दानापुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर छावनी में तब्दील हो गयी है. घटना के बाद से चकिया टोला रामपुर के बीच तनाव का माहौल कायम है. वहीं, ग्रामीणों की माने तो इस मामले को पुलिस गंभीरता से लेना उचित नहीं समझी थी. जिसे लेकर इस तरह की घटना हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >