पटना : मेडिकल में प्रवेश के लिए दो दिसंबर से भरें नीट का फॉर्म

पटना : एमबीबीएस और बीडीएस में एडमिशन के लिए एनटीए ने नीट यूजी 2020 का फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है. दो से 31 दिसंबर तक इसका फॉर्म भरा जायेगा. एडमिट कार्ड 27 मार्च तक डाउनलोड किया जा सकेगा. परीक्षा तीन मई, जबकि रिजल्ट चार जून को जारी होगा. फॉर्म एनटीए नीट की […]

पटना : एमबीबीएस और बीडीएस में एडमिशन के लिए एनटीए ने नीट यूजी 2020 का फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है. दो से 31 दिसंबर तक इसका फॉर्म भरा जायेगा. एडमिट कार्ड 27 मार्च तक डाउनलोड किया जा सकेगा. परीक्षा तीन मई, जबकि रिजल्ट चार जून को जारी होगा.
फॉर्म एनटीए नीट की वेबसाइट ntaneet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन भरा जायेगा. नीट के स्कोर पर ही अब एम्स और जिपमर में एडमिशन होगा. यह परीक्षा ओएमआर शीट आधारित यानी पेन-पेपर मोड पर होगी. गौरतलब है कि अगले शैक्षणिक सत्र से एम्स और जिपमर समेत अन्य सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सेज में एडमिशन के लिए नीट अनिवार्य कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >