पटना : पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के 90 फुट के पास हुई ड्राइवर प्रवीण की हत्या मामले में दो और महिलाओं के नाम मिले हैं. शनिवार को पुलिस ने जिन दो संदिग्धों को उठाया और पूछताछ की तो उन्होंने दोनों महिलाओं के नाम का उजागर किया. हालांकि गिरफ्तारी से पहले पुलिस नाम का खुलासा नहीं कर रही है. हत्या के पहले बिल्डर की पत्नी के अलावा इन दोनों महिलाओं से प्रवीण से मोबाइल फोन पर बातचीत भी हुई है. पुलिस की मानें तो दोनों महिलाएं बाइपास इलाके की रहने वाली हैं, लेकिन संदिग्धों को हिरासत में लेने की जानकारी उनको मिली तो दोनों घर से फरार मिली. फिलहाल पुलिस उन महिलाओं की तलाश में जुट गयी है.
प्रवीण की हत्या के लिए हायर किये गये थे शूटर
पटना : पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के 90 फुट के पास हुई ड्राइवर प्रवीण की हत्या मामले में दो और महिलाओं के नाम मिले हैं. शनिवार को पुलिस ने जिन दो संदिग्धों को उठाया और पूछताछ की तो उन्होंने दोनों महिलाओं के नाम का उजागर किया. हालांकि गिरफ्तारी से पहले पुलिस नाम का खुलासा नहीं […]

हत्या के लिए कहां से आये थे शूटर?
थाने में बंद दोनों संदिग्धों ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि प्रवीण की हत्या के लिए प्रोफेशनल शूटर भाड़े पर हायर किये गये थे. शूटर कौन थे और किसने भेजे इसकी जांच चल रही है. वहीं, पत्रकार नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इलाके के 13 से अधिक सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा चुका है. हत्या के दौरान जिस बुलेट का इस्तेमाल किया गया उस गाड़ी का नंबर पता लगाया जा रहा है. नंबर का पता चलते ही प्रवीण हत्याकांड से पर्दा उठेगा. उल्लेखनीय है कि शहर के पत्रकार नगर थाना इलाके में 21 नवंबर को एक ड्राइवर को अपराधियों सटाकर छह गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी थी.