बिहार में बिजली की अधिकतम मांग हुई 5800 मेगावाट के पार

पटना : बिजली की अधिकतम मांग पिछले दिनों 5800 मेगावाट के पार पहुंच चुकी है. यह मांग शुक्रवार और शनिवार को भी सुबह सात से ग्यारह और शाम को पांच से नौ बजे के बीच (पीक आवर) में जारी रही. हालांकि बिजली की उपलब्धता के कारण बिजली कंपनी की तरफ से इसकी आपूर्ति सामान्य रूप […]

पटना : बिजली की अधिकतम मांग पिछले दिनों 5800 मेगावाट के पार पहुंच चुकी है. यह मांग शुक्रवार और शनिवार को भी सुबह सात से ग्यारह और शाम को पांच से नौ बजे के बीच (पीक आवर) में जारी रही.

हालांकि बिजली की उपलब्धता के कारण बिजली कंपनी की तरफ से इसकी आपूर्ति सामान्य रूप से की गयी. वहीं ठंड के कारण बिजली की खपत में गिरावट देखी गयी. बिजली की खपत शुक्रवार को औसतन करीब 3800 तो शनिवार को 3189 मेगावाट हुई. बिजली बाजार दर पर विभिन्न बिजली कंपनियों से खरीदी जा रही है. बिजली की मांग में सामान्य तौर से कमी के कारण इन दिनों बिजली कट की समस्या में भी कमी आयी है.

सूत्रों का कहना है कि वन नेशन वन ग्रिड सिस्टम लागू होने के बाद बिजली की उपलब्धता में समस्या नहीं है. राज्य में बिजली खपत के अधिकांश हिस्से की आपूर्ति एनटीपीसी से हो रही है. वहीं बाढ़ बिजली घर के स्टेज-1 और नवीनगर बिजली घर से आपूर्ति शुरू होने और इसमें बिहार की हिस्सेदारी होने की वजह से अगले वर्ष राज्य में बिजली की अधिक उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >