सीनियर के हस्ताक्षर नहीं करने से फंसा है मामला, बिपुसे के 223 पदाधिकारियों का अटका हुआ है पीएआर

पटना : बिहार पुलिस सेवा (बिपुसे) के 223 पदाधिकारियों का पीएआर (स्व-मूल्यांकन प्रतिवेदन) अटका हुआ है. इन पदाधिकारियों ने स्पैरो नामक सॉफ्टवेयर में अपना 301 पीएआर अपलोड ही नहीं किया है. कुछ पदाधिकारियों के दो या तीन पीएआर लंबित होने की वजह से यह संख्या बढ़ गयी है. इसकी मुख्य वजह इनके संबंधित सीनियर का […]

पटना : बिहार पुलिस सेवा (बिपुसे) के 223 पदाधिकारियों का पीएआर (स्व-मूल्यांकन प्रतिवेदन) अटका हुआ है. इन पदाधिकारियों ने स्पैरो नामक सॉफ्टवेयर में अपना 301 पीएआर अपलोड ही नहीं किया है. कुछ पदाधिकारियों के दो या तीन पीएआर लंबित होने की वजह से यह संख्या बढ़ गयी है.
इसकी मुख्य वजह इनके संबंधित सीनियर का पीएआर पर हस्ताक्षर नहीं करना है. बिपुसे के 82 पदाधिकारी ऐसे हैं, जिनका पीएआर एसपी या समादेष्टा के स्तर पर हस्ताक्षर नहीं होने के कारण लंबित पड़ा है.
इसी तरह 78 पदाधिकारियों का पीएआर विभिन्न रैंक के आइपीएस अधिकारियों के पास अटका हुआ है. सीनियर के स्तर से जूनियर पदाधिकारियों के पीएआर की समीक्षा नहीं करने और इस पर निर्धारित समय के अंदर हस्ताक्षर नहीं करने के कारण बड़ी संख्या में पदाधिकारियों का पीएआर लंबित पड़ा है.
गृह विभाग ने इनका पीआर जल्द क्लियर कराने के लिए डीजीपी को पत्र लिखा है ताकि सभी पदाधिकारियों के लंबित पीएआर को क्लियर कराया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >