पटना : गोदाम से 700 बोरा गेहूं और चावल बरामद

पटना : दीघा थाने के पीछे निराला नगर स्थित गोदाम में पुलिस नेछापेमारी की और सात सौ बोरा गेहूं व चावल को बरामद किया. इस मामले में कोई पकड़ा नहीं गया है. बताया जाता है कि बरामद गेहूं व चावल एफसीआइ का है और कहीं से ला कर रखा गया था. इसके साथ ही एफसीआइ […]

पटना : दीघा थाने के पीछे निराला नगर स्थित गोदाम में पुलिस नेछापेमारी की और सात सौ बोरा गेहूं व चावल को बरामद किया. इस मामले में कोई पकड़ा नहीं गया है. बताया जाता है कि बरामद गेहूं व चावल एफसीआइ का है और कहीं से ला कर रखा गया था. इसके साथ ही एफसीआइ मुहर युक्त बोरा से निकाल कर सामान्य बोरा में भरा जा रहा था.
पुलिस ने गेहूं व चावल के साथ कई दर्जन खाली बोरा बरामद किया है जिसमें एफसीआइ की मुहर लगी हुई है. बताया जाता है कि जिला प्रशासन के मार्केटिंग ऑफिसर की सूचना पर दीघा पुलिस ने गाेदाम में छापेमारी की. दीघा थानाध्यक्ष फूलचंद चौधरी ने बताया कि इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. गोदाम किसका है, इस संबंध में जानकारी ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >